|
MAHASHIVRATRI
|
|
12-02-2010, 08:14 PM
Post: #1
|
|||
|
|||
|
MAHASHIVRATRI
(सदगुरु जग्गी वासुदेव)............प्रकृति से आध्यात्म की ओर
शिवरात्रि वह पर्व है जब प्रकृति व्यक्ति को उसके आध्यात्मिक शिखर की ओर ढकेलती है। इसका उपयोग करने के लिए हमने एक खास त्योहार स्थापित किया है जो रात-भर मनाया जाता है। हरेक चन्द्रमास का चौदहवाँ दिन या अमावस्या से एक दिन पूर्व को शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। एक पंचांग वर्ष में होने वाली सभी बारह शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि जो फरवरी-मार्च के महीने में पड़ती है, सबसे अधिक महत्व वाली होती है। इस रात्रि में, इस ग्रह के उत्तरी गोलार्ध की दशा कुछ ऐसी होती है कि मानव शरीर में प्राकृतिक रूप से ऊर्जा का एक उर्ध्व उमाड़ होता है। यह एक ऐसा दिन होता है जब प्रकृति व्यक्ति को उसके आध्यात्मिक शिखर की ओर ढकेल रही होती है। इसी का उपयोग करने के लिए इस परंपरा में हमने एक खास त्योहार स्थापित कर रखा है जो पूरी रात मनाया जाता है। पूरी रात मनाए जाने वाले इस त्योहार का एक बुनियादी तथ्य यह निश्चित करना होता है कि ऊर्जाओं का राह प्राकृतिक उर्ध्व उमाड़ अपना रास्ता पा सके - आप अपना मेरूदंड उर्ध्व करके रखें और जगे रहें। वे लोग जो पारिवारिक स्थितियों में रहते हैं वे महाशिव रात्रि को शिव की शादी की सालगिरह के रूप में मनाते हैं। सांसारिक महत्वकाँक्षा वाले लोग इसे उस दिन के रूप में मनाते हैं जिस दिन शिव ने अपने सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त की थी लेकिन तपस्वियों के लिए यह वह दिन है जब शिव कैलाश के साथ एक हो गए थे क्योंकि वे पर्वत की तरह हो गए थे। निश्चल और पूर्णतः शांत। योग परंपरा में, शिव की पूजा ईश्वर के रूप में नहीं की जाती है, बल्कि उन्हें आदि गुरु माना जाता है। वे प्रथम गुरु हैं जिनसे ज्ञान की उत्पत्ति हुई थी। कई हजार वर्षों तक ध्यान में रहने के पश्चात एक दिन वे पूर्णतः शांत हो गए, वह दिन महाशिव रात्रि का है। उनमें सभी तरह की गतियाँ रुक गईं और वे पूर्णतः निश्चल हो गए, इसलिए तपस्वी महाशिव रात्रि को निश्चलता के दिन के रूप में मनाते हैं। पौराणिक कथाओं के अलावा योग परंपरा में इस दिन और इस रात को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका कारण वे संभावनाएँ हैं जो महाशिव रात्रि एवं आध्यात्मिक जिज्ञासु के समक्ष प्रस्तुत करती हैं। आधुनिक विज्ञान कई सारी अवस्थाओं से गुजरने के बाद आज एक ऐसे बिंदु पर पहुँचा है जहाँ वह आपको यह सिद्ध कर रहे हैं कि वह हर चीज जिसे आप जीवन के रूप में जानते हैं, वह हर चीज जिसे आप पदार्थ या अस्तित्व के रूप में जानते हैं, वह हर चीज जिसे आप ब्रह्मांड या तारामंडल के रूप में जानते हैं - वह बस एक ऊर्जा है जो स्वयं को लाखों-करोड़ों तरह से व्यक्त करती है। शिव का वर्णन हमेशा से त्रिअम्बका के रूप में किया जाता रहा है - वह जिसकी तीन आँखें हैं। तीसरी आँख वह आँख है जिससे दर्शन होता है। आपकी दो आँखें इंद्रियाँ हैं। ये मन कई तरह के मिथ्यादर्शन कराती हैं क्योंकि जो आप देखते हैं वह सत्य नहीं है। ये दो आँखें सत्य को नहीं देख पाती हैं, इसलिए एक तीसरी आँख, एक गहरी भेदन शक्ति वाली आँख को खोलना होगा। BY सदगुरु जग्गी वासुदेव |
|||
|
12-02-2010, 08:44 PM
Post: #2
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
महाशिवरात्रि व्रत रात्रि में ही क्यों?
सुसंस्कारों जननी वेदगर्भा, जीवन-मृत्यु व ईश्वर की सत्ता का सतत् अनुभव व प्रत्यक्ष दर्शन कराने वाली भारतीय भूमि धन्य है। जो त्रिगुणात्मक (रज, सत, तम) शक्ति ईश्वर की आराधना के माध्यम से व्यक्ति को मनोवांछित फल दे उसे मोक्ष के योग्य बना देती है। ऐसा ही परम कल्याणकारी व्रत महाशिवरात्रि है जिसके विधिपूर्वक करने से व्यक्ति के दुःख, पीड़ाओं का अंत होता है और उसे इच्छित फल, पति, पत्नी, पुत्र, धन, सौभाग्य, समृद्धि व आरोग्यता प्राप्त होती है तथा वह जीवन के अंतिम लक्ष्य (मोक्ष) को प्राप्त करने के योग्य बन जाता है। महाशिवरात्रि का व्रत प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष चतुदर्शी तिथि 12 फरवरी 2010 दिन शुक्रवार को भारतसहित विश्व के कई हिस्सों मे ईश्वर की सत्ता में विश्वास रखने वाले भक्तों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से चतुदर्शी (14) अपने आप में बड़ी ही महत्वपूर्ण है। इस तिथि के देवता भगवान शिव हैं, जिसका योग 1+4=5 हुआ अर्थात् पूर्णा तिथि बनती है, साथ ही कालपुरूष की कुण्डली में पाँचवाँ भाव प्रेम भक्ति का माना गया है। अर्थात् इस व्रत को जो भी प्रेम भक्ति के साथ करता है उसके सभी वांछित मनोरथ भगवान शिव की कृपा से पूर्ण होते हैं। इस व्रत को बाल, युवा, वुद्ध, स्त्री व पुरुष भक्ति व निष्ठा के साथ कर सकते हैं। इस व्रत के विषय में कई जनश्रुतियाँ तथा पुराणों में अनेक प्रसंग हैं। जिसमें प्रमुख रूप से शिवलिंग के प्रकट होने तथा शिकारी व मृग परिवार का संवाद है। निर्धनता व क्षुधा से व्याकुल जीव हिंसा को अपने गले लगा चुके उस शिकारी को दैवयोग व सौभाग्यवश महाशिवरात्रि के दिन खाने को कुछ नहीं मिला तथा सायंकाल के समय सरोवर के निकट बिल्व पत्र के पेड़ पर चढ़कर अपने आखेट की लालसा से रात्रि के चार पहर अर्थात् सुबह तक बिल्व पत्र को तोड़कर अनजाने में नीचे गिराता रहा जो शिवलिंग मे चढ़ते गए। जिसके फलस्वरूप उसका हिंसक हृदय पवित्र हुआ और प्रत्येक पहर में हाथ आए उस मृग परिवार को उनके वायदे के अनुसार छोड़ता रहा। किन्तु किए गए वायदे के अनुसार मृग परिवार उस शिकारी के सामने प्रस्तुत हुआ। परिणामस्वरूप उसे व मृग परिवार को वांछित फल व मोक्ष प्राप्त हुए। शिवरात्रि के दिन व्रती को प्रातःकाल ही नित्यादि, स्नानादि क्रियाओं से निवृत्त होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना विविध प्रकार से करना चाहिए। इस पूजा को किसी एक प्रकार से करना चाहिए। जैसे- पंचोपचार (पाँच प्रकार) या फिर षोड़षोपचार (16 प्रकार से) या अष्टादषोपचार (18 प्रकार) से करना चाहिए। भगवान शिव की श्रद्धा व विश्वासपूर्वक 'शुद्ध चित्त' से प्रार्थना करनी चाहिए, कि हे देवों के देव! हे महादेव! हे नीलकण्ठ! हे विश्वनाथ! आपको बारम्बार नमस्कार है। आप मुझे ऐसी कृपा शक्ति दो जिससे मैं दिन के चार और रात्रि के चार पहरों में आपकी अर्चना कर सकूँ और मुझे क्षुधा, पिपासा, लोभ, मोह पीड़ित न करें, मेरी बुद्धि निर्मल हो और मैं जीवन को सद्कर्मों, सत्य मार्ग में लगाते हुए इस धरा पर चिरस्मृति छोड़ आपकी परम कृपा प्राप्त करूँ। इस व्रत में रात्रि जागरण व पूजन का बड़ा ही महत्व है इसलिए सायंकालीन स्नानादि से निवृत्त होकर यदि वैभव साथ देता हो तो वैदिक मंत्रों द्वारा प्रत्येक पहर में वैदिक विद्वान समूह की सहायता से पूर्वा या उत्तराभिमुख होकर रूद्राभिषेक करवाना चाहिए। इसके पश्चात सुगंधित पुष्प, गंध, चंदन, बिल्व पत्र, धतूरा, धूप-दीप, भाँग, नैवेद्य आदि द्वारा रात्रि के चारों पहर में पूजा करनी चाहिए। किन्तु जो आर्थिक रूप से शिथिल हैं उन्हें भी श्रद्धा-विश्वासपूर्वक किसी शिवालय में या फिर अपने ही घर में उपरोक्त सामग्री द्वारा पार्थिव पूजन प्रत्येक पहर में करते हुए 'ऊँ नमः शिवाय' का जप करना चाहिए। यदि आशक्त (किसी कारण या परेशानी) होने पर सम्पूर्ण रात्रि का पूजन न हो सके तो पहले पहर की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए। इस प्रकार अंतिम पहर की पूजा के साथ ही समुचित ढंग व बड़े आदर के साथ प्रार्थना करते हुए सम्पन्न करें। तत्पश्चात् स्नान से निवृत्त होकर व्रत खोलना (पारणा) करना चाहिए। इस व्रत मे त्रयोदशी विद्धा (युक्त) चतुर्दशी तिथि ली जाती है। पुराणों के अनुसार भगवान शिव इस ब्रह्माण्ड के संहारक व तमोगुण से युक्त हैं जो महाप्रलय की बेला में ताँडव नृत्य करते हुए अपने तीसरे नेत्र से ब्रह्माण्ड को भस्म कर देते हैं। अर्थात् जो काल के भी महाकाल हैं जहाँ पर सभी काल (समय) या मृत्यु ठहर जाते हैं, सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की गति वहीं स्थित या समाप्त हो जाती है। रात्रि की प्रकृति भी तमोगुणी है, जिससे इस पर्व को रात्रि काल में मनाया जाता है। भगवान शंकर का रूप जहाँ प्रलयकाल में संहारक है वहीं भक्तों के लिए बड़ा ही भोला, कल्याणकारी व वरदायक भी है जिससे उन्हें भोलेनाथ, दयालु व कृपालु भी कहा जाता है। अर्थात् महाशिवरात्रि में श्रद्धा और विश्वास के साथ अर्पित किया गया एक भी पत्र या पुष्प पापों को नष्ट कर पुण्य कर्मों को बढ़ा कर भाग्योदय कराता है। जिससे इसे परम उत्साह, शक्ति व भक्ति का पर्व कहा जाता है। इसी प्रकार मास शिवरात्रि का व्रत भी है जो चैत्रादि सभी महीनों की कृष्ण चतुर्दशी को किया जाता है। इस व्रत में त्रयोदशीयुक्त (विद्धा) अर्थात् रात्रि तक रहने वाली चतुर्दशी तिथि का बड़ा ही महत्व है। अतः त्रयोदशी व चतुदर्शी का योग बहुत शुभ व फलदायी माना जाता है। यादि आप मासिक शिवरात्रि व्रत रखना चाह रहे हैं तो इसका शुभारंभ दीपावली या मार्गशीर्ष मास से करे तो अच्छा रहता है। by - पं. प्रेमकुमार शर्मा |
|||
|
12-02-2010, 11:00 PM
Post: #3
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
OM Namah Shivaya
OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya OM Namah Shivaya : |
|||
|
12-02-2010, 11:01 PM
Post: #4
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
Thank you Manmeet Ji. Aapne Sai Vatika ki laaj rakh li, main to bhool gaya tha lekin aapne yeh thread post kar diya . Thank you so much. OM Sri Sainathaya Namaha : OM Namah Shivaya :
|
|||
|
13-02-2010, 04:17 AM
(This post was last modified: 13-02-2010 04:18 AM by ganeshhariharan.)
Post: #5
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
The Hindu festival of Mahashivaratri is celebrated on the 14th day of the dark fortnight of the Magh month, as per the Hindu lunar calendar. The Shiv principle is most active on this day of the year.
Maha Shivaratri literally means 'the night (ratri) of the Supreme God principle (Shiva)'. Accordingly, the various religious rituals and observances of this festival take place chiefly at night. Hindus observe a strict fast on this day; some devotees do not partake of even a drop of water. In observance of Mahashivaratri people repeat the Panchakshara mantra, 'Om Namah Shivay’ throughout the night. Like all vowed religious observances, the observance of Mahashivaratri aims to gain control over one’s raja (spiritual component of action and passion) and tama (spiritual component of ignorance and darkness). This is done by spending the entire day at the feet of Lord Shiva by continuously worshipping Him, sitting in one place. This helps control motion or activity, which is a manifestation of the raja component. Further, observing a vigil throughout the night helps reduce the tama component and its manifestations such as lust, anger, jealousy, etc. 1. Definition of Lord Shiva The word Shiva has been derived from reversing the letters of the word 'vash'. Vash means to enlighten; thus, one who enlightens is Shiva. Lord Shiva is absolute, self-radiant and illuminates the universe. Lord Shiva is also called Mahadev or Supreme God, since He possesses all the three principles - Absolute Purity, Absolute Knowledge and Absolute Spiritual Practice (sadhana) - underlying the creation of the universe. Attributes According to the Shaiva sect (a major sect of Hinduism), Shiva experienced in the nirbij samadhi state is the attributeless form (nirgun rupa) of Lord Shiva, that is, Supreme God (Brahman) Himself. According to them, Shiva in the meditative position is God (Ishwar), and Shiva's dancing form represents the great illusion (maya). Functions * Creation of the universe: Lord Shiva can create the universe merely by His resolve (sankalpa). * Master of the universe (Jagadguru): It is said that one must seek knowledge from Lord Shiva and Liberation from Lord Vishnu. * Taking one beyond the three components (to the trigunatit state): Lord Shiva completely destroys (spiritual) ignorance (that is, ignorance about one's true nature). 2. Worship of Lord Shiva Smearing ash (bhasma): The devotees worshipping Lord Shiva should smear holy ash on his forehead in three horizontal stripes - tripundra. The stripes symbolise Absolute Knowledge, purity and penance (yogasadhana). Wearing rudraksh: The devotee should wear a rudraksh beads' mala (rosary) while worshipping Lord Shiva. The rudraksh is red in color with yellow stripes and its shape is flat like that of a fish. On one side of each bead is a slight opening, which appears like an open mouth. Significance The rudraksh converts the Divine light frequencies into the sound frequencies in the human body and vice versa. Hence, it facilitates the absorption of Divine frequencies and transformation of one's thoughts into Divine language, so as to reach one's Divine Principle of worship. Rudraksh absorbs sattvik frequencies and emits similar frequencies from its mounds. When a genuine rudraksh is held in the hand, its vibrations can be felt in the fingers. At that time, the body is absorbing the sattvik frequencies emitted by the rudraksh. Fake rudraksh To differentiate between a fake and the genuine rudraksh one can do a simple test. When kept in water, the fake ones get discolored since they are colored by keeping in an astringent extract. 3. Worship of the Shivalinga or pindi Only cold water is poured on the pindi and bel (a sacred plant's leaf, with three petals) is offered. Since Shiva is the deity of Dissolution, the pindi is not offered milk, panchamrut, vermilion (kumkum), turmeric powder (haldi) or akshata (unbroken rice grains), as these represent the principles of Sustenance or Creation. Three horizontal stripes of holy ash are smeared on the visible side of the pindi or a circle is drawn on the horizontal stripes. A tender bel leaf can combine the gross language of sound (ahat) and the subtle or divine language of light (anahat); hence, it should be offered to the pindi. It is kept on the pindi with its back facing upwards and the stalk pointing toward the worshipper. The intention is to draw the combined energy from these three leaf petals towards oneself, leading to the reduction of one's trigunas. Since the pindi contains both Shiva and Shakti, it generates considerable heat. To prevent its adverse effects on the devotees, an arrangement of a continuous flow of water is maintained on the pindi. Due to this stream of water on the pindi, the subtle Om (lowest frequency of sound in the audible range, indicative of the unmanifest God Principle) sound is generated. Similarly, when an embodied soul (seeker) in search of self-realisation chants continuously, it (he) is able to progress beyond the barrier of time and attain God. 4. Attitude when worshipping the Shivalinga or pindi The symbol of Lord Shiva, the Shivalinga (lingam), represents the formless God principle (Shiva) and it is worshiped with great splendour during Mahashivaratri. While bathing the lingam one can maintain the spiritual emotion (bhav) that may it wash one of all sins, so that the scorching fire of worldliness may be put out once for all and that one remains focused on God (Shiva) always. One can contemplate upon the lingam with due reverence, seeing it as the symbol of the one who is All - Pure, All -Perfect, All - Bliss; Lord Shiva and a mirror of one’s soul. Further, one should derive inspiration from the Shivalinga to remind oneself to intensify spiritual practice and realize one’s true identity, the Shivalinga that lies within. Mahashivaratri implies the spiritual union of the seeker or the embodied soul doing spiritual practice (jivatma) with the God principle (Shiva or Paramatma). It is a reminder to every seeker to attain the high state of God-realisation or lasting Bliss. Thus, the observance of Mahashivaratri should be performed with the understanding that though symbolic or ritualistic, it is an endeavour to progress to The Real or The Truth (God). 5. Worship of the shalunka (extension of the Shivalinga or pindi at its base) Three horizontal stripes of holy ash are drawn on the shalunka and a circle is drawn on them. White rice and white flowers are offered, as white represents purity. After offering flowers, bel leaves are offered by keeping the stalk pointing towards oneself. 6. Circumbulation (pradakshina) While performing the pradakshina around the Shivalinga one should begin from the left side and walk till the shalunka's extended outlet, through which the continuous stream of water (abhishek) flows. Then one turns back without crossing the starting point and completes the pradakshina in the reverse direction. The reason for not crossing the extended portion of the shalunka is that the energy flow at that point has an adverse effect on the production of semen and the five internal airs (vayus). 7. Abhishek Lord Shiva loves abhishek (sprinkling of holy water). Abhishek keeps the Shivalinga wet continuously. The abhishek is offered to Lord Shiva while chanting the rudra (sacred hymns). |
|||
|
13-02-2010, 01:06 PM
Post: #6
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
om sai ram
pleasure is mine ganesh ji |
|||
|
13-02-2010, 06:24 PM
Post: #7
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
GURUJI, you forgot, phir hum shishyon kaa hoga??
Since Guruji forgot, so I forgot about Ratri Jagran. Lekin Shivji being Shivji, one of my friends just logged on You Tube, stumbled on Shiv Tandav Stotra and we were listening to same Until 2.00 PM in night, and I was awake till 3.34 in morning when when last the watch. To Ratri Jagran ho gaya. I came to know of its MAHATVA only now. Baaki meri taraf se Pooja to Guruji aur Didi ne kar hee dee hogi Om Namah Shivaya, Om Namah Shivaya
The unreasonable man tries to adapt the world for himself, therefore all progress depends on unreasonable man |
|||
|
14-02-2010, 12:01 AM
Post: #8
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
Arre phir Manmeet Ji ne yaad dilaya diya . Shiv ji ne hi bola hoga unko. aur maine bhi jaagran kiya and coincidences of coincidences mein bhi Shiv Tandav Stotra hi sun raha tha aur savere 4 ke kareeb so gaya. OM Namah Shivaya :
|
|||
|
14-02-2010, 09:49 PM
Post: #9
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
>>aur maine bhi jaagran kiya and coincidences of coincidences mein bhi Shiv Tandav Stotra hi sun raha tha aur savere 4 ke kareeb so gaya.<<
Aree Janeman not coincidence Jaise Guru waisa Shishya. The unreasonable man tries to adapt the world for himself, therefore all progress depends on unreasonable man |
|||
|
14-02-2010, 09:51 PM
Post: #10
|
|||
|
|||
|
RE: MAHASHIVRATRI
yaar mein shaadi shuda aadmi hoon. yeh jaaneman vagera mat likha karo pls
|
|||
|
« Next Oldest | Next Newest »
|

Search
Member List
Calendar
Help



Om Namah Shivaya, Om Namah Shivaya